RCB Vs KKR:कोलकता प्लेऑफ से बाहर ,बारिश के कारण मैच नहीं हुआ बेंगलुरु और कोलकाता को एक एक पॉइंट से संतुष्ट होना पड़ा
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच IPL को एक हफ्ते के लिए रोक दिया गया था। उसके बाद 17 मई से मौजूदा सीजन के बाकी मैच शुरू होने थे। लेकिन, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार शाम से बारिश शुरू हो गई, जो कि देर रात तक चलती रही। ऐसे में मैच को रद्द कर दिया गया।
शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB और KKR के बीच मैच बारिश में धुल गया। बारिश के कारण मैच नहीं हुआ बेंगलुरु और कोलकाता को एक एक पॉइंट से संतुष्ट होना पड़ा , इससे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तो टॉप पर पहुंच गई, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स बाहर हो गई।
कोलकाता के 13 मैचों में 5 जीते और 2 मैच बारिश में धुल गए इससे 12 पॉइंट्स हो गए। टीम अब हैदराबाद के खिलाफ आखिरी मैच जीतकर भी 14 पॉइंट्स तक ही पहुंचेगी, जो प्लेऑफ में जाने के लिए काफी नहीं है।
बेंगलुरु के 11 मैचों में 8 जीते और 1 मैच बारिश में धुल गया। इससे 12 पॉइंट्स हो गए। इसी के साथ टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई। अब RCB के बचे हुए 2 में से एक भी मैच जीत कर प्लेऑफ में क्वालिफाई कर जाएगी। टीम को टॉप-2 फिनिश करने के लिए बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। आज अगर राजस्थान और गुजरात को जीत मिली तो भी बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
विराट कोहली 12 मई को टेस्ट से संन्यास लेने के बाद कोहली पहला मैच खेलने वाले थे। फैंस उन्हें ट्रिब्यूट देने के लिए 18 नंबर की सफेद जर्सी पहनकर पहुंचे थे। एक ने तो अपने शरीर में विराट कोहली का टैटू बनवाया था।
VIDEO:बारिश
God is paying tribute to Virat Kohli 🥹
chinnaswamy is curse for real1 like = 1% chance of rain to stop need 100🥺#RCBvsKKR #chinaswamy #Bengaluru #viratkohli #Thuglife #IPL2025 #BengaluruRains pic.twitter.com/ocx4jZ3FvS
— Sagir Ansari (@SagirAnsar91666) May 17, 2025
>
